Saturday, May 7, 2016

माँ , जब तुम साथ होती हो,
माँ जब तुम हँसती हो,
सबकुछ अच्छा लगता है
उमड़ता प्यार हमे दिखता है।

बेटी जब तुम बोलती हो,
बातें प्यारी सी  करती हो ,
सबकुछ अच्छा लगता है
गोद में आओ, मन करता है।

बेटे जब तुम स्कूल से आते हो
माँ को देख मुस्काते हो ,
सबकुछ अच्छा लगता है,
खुश रहना यूँ ही ,दिल दुआँ करता है।

Mother's day तो एक बहाना है
special feel कराना है ,
एहसास हर पल इस रिश्ते का
मिलकर करना और मुस्कुराना है।





No comments:

Post a Comment